फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trains running late, passengers facing problems

Kurukshetra News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, परेशानी झेल रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Trains running late, passengers facing problems
कुरुक्षेत्र। रेल लाइनों की मरम्मत का काम चलने का असर सोमवार को भी नजर आया। इसके चलते कई ट्रेनें देरी से चलती रही, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे 53 मिनट देरी से चलती रही तो वहीं गाड़ी संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस भी तीन घंटे 16 मिनट देरी से रही। हालांकि कई दूसरी ट्रेनें भी देरी से रहीं। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे, जिससे रेलवे स्टेशन पर भीड़ का माहौल बना रहा। ट्रेनों के आने की जानकारियां पूछताछ केंद्र से यात्री जुटाते रहे। जबकि कई यात्री लंबा इंतजार करने के बाद थक हार कर आराम भी फरमाते रहे।
विज्ञापन


शाहाबाद के डोला माजरा रेलवे स्टेशन व दिल्ली के समीप पिछले दो दिनों से ब्लॉक आने से रेल पटरियों के मरम्मत का काम जारी है, जो कि सोमवार को पूरा होने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन रेल यातायात अभी भी बाधित है। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से कल से राहत के आसार जताए जा रहे है।
विज्ञापन



ट्रेनें चलती रही देरी से : साहिल कुमार
साहिल कुमार का कहना है कि अमृतसर के लिए सफर करने रेलवे स्टेशन पर पर पहुंचे थे, लेकिन आम्रपाली एक्सप्रेस के चार घंटे 53 मिनट देरी से चलने की सूचना पूछताछ केंद्र से मिली। इसके कारण परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन पर दो घंटे इंतजार भी किया, लेकिन अब दूसरी ट्रेन का सहारा लेकर अमृतसर का सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल यातायात जल्द सुचारू होने की संभावना
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि अब ढोला माजरा रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन दिल्ली की ओर अभी भी मरम्मत का काम जारी है, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। जल्द रेल यातायात पूरी तरह से सुचारू रूप से चलने की संभावना है।






ये ट्रेनें देरी से चलीं (अप व डाउन)
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस----चार घंटे 53 मिनट
12715 सचखंड एक्सपेस-----तीन घंटे 16 मिनट
22430 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस---- दो घंटे 26 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस---- एक घंटा 28 मिनट
14507 दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस-----एक घंटा 10 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस--दो घंटे 12 मिनट
12497 शान ए पंजाब-----45 मिनट
11841 खजुराहो एक्सप्रेस---दो घंटे 10 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस---35 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed