फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Training will be given to empower women in Bahlolpur

Kurukshetra News: बहलोलपुर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Training will be given to empower women in Bahlolpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बहलोलपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा। वीरवार को सांसद नवीन जिंदल ने संस्थान का दौरा कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल युवाओं बल्कि क्षेत्र की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगा।
तीन जून को बहलोलपुर स्थिल आईटीआई को नवीन अवसर प्रोग्राम के तहत चलाने की मंजूरी मिली थी, जिसे नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल स्किल सेंटर के तौर पर अब विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सेंटर में चार ट्रेड संचालित की जाएंगी। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 24 सीट, वेल्डर में 20, इलेक्ट्रीशियन की 20 और टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रोनिक्स सिस्टम की ट्रेड में 20 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू होगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बहलोलपुर की सरपंच नेहा सैनी, संस्थान के शिक्षक, ग्रामीण व नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। सांसद जिंदल ने कहा कि संस्थान को प्रदेश में एक मॉडल बनाएंगे और फिर इसे देश-दुनिया में पहचान दिलाएंगे। सांसद जिंदल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से युवाओं और महिलाओं का भविष्य बेहतर बनाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संस्थान को सिर्फ प्रशिक्षण केंद्र न समझा जाए, बल्कि इसे क्षेत्रीय विकास के प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाए। महात्मा ज्योतिबा फुले की शिक्षा और सामाजिक न्याय की अलख को आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मिलेगा नया मंच : सांसद जिंदल ने विशेष रूप से महिला प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह संस्थान एक सशक्त मंच बनेगा, जहां उन्हें विश्वस्तरीय तकनीकी, डिजिटल और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed