फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Training schedule for Yoga Day released, responsibilities assigned

Kurukshetra News: योग दिवस के लिए प्रशिक्षण शेडयूल जारी, सौंपी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Training schedule for Yoga Day released, responsibilities assigned
कुरुक्षेत्र। 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली गई है। हर वर्ग के लिए प्रशिक्षण का शेडयूल जारी किया गया। निर्धारित शेडयूल के अनुसार सभी को प्रशिक्षण लेना होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी बांटी गई है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण 28 मई तक जिला के स्टेडियम, योग व्यायामशालाओं व अन्य उपयुक्त स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पीटीआई व डीपीई) संबंधित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। 28 मई से 30 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण: जिले के सभी स्कूलों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ जून से 15 जून के मध्य योग जागरण यात्रा प्रत्येक जिले के प्रत्येक गांव में योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी। 12 जून से 14 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed