फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Training in the nuances of Kathak, Bharatanatyam and Odissi was given at KU.

Kurukshetra News: केयू में कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की बारीकियों का दिया गया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Training in the nuances of Kathak, Bharatanatyam and Odissi was given at KU.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय नृत्य महोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुई इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्रो. शुचिस्मिता ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। ये युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भरतनाट्यम विशेषज्ञ के एस निश्रेया वरलक्ष्मी ने प्रतिभागियों को हस्त मुद्राओं, अभिनय और ताल-संगत का प्रशिक्षण दिया। डॉ. मानसी सक्सेना ने कथक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। पहले दिन दीप्ति गुप्ता ने जयपुर घराने की कथक शैली की बारीकियां सिखाईं। वाणी माधव ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


आयोजन का उद्देश्य और संयोजन
नृत्य एवं संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कार्यशालाओं का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों और युवा कलाकारों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ना है। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग (हरियाणा) और सांस्कृतिक संस्था नृत्य धारा ने किया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नृत्य एवं संगीत विभाग तथा युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का भी संयुक्त तत्वावधान रहा। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. मानसी सक्सेना की प्रमुख भूमिका रही, जबकि मंच संचालन डॉ. पुरुषोत्तम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed