फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   traictor driver loot in dhand road kurukshetra

ट्रैक्टर चालक से पिस्तौल के बल पर छीने 10 लाख रुपये, 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
traictor driver loot in dhand road kurukshetra
ढांड रोड पर सोमवार शाम बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने ट्रैक्टर चालक से पिस्तौल के बल पर 10 लाख 10 हजार रुपये छीन लिए। लूट के इस मामले को 40 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की माने तो वारदात के तार ऐसे व्यक्ति से जुड़े हैं जो या तो ट्रैक्टर चालक की पहचान का है या जहां से वह पैसे ले कर आया था। पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार सायं गांव कमौदा स्थित गोविंद बैटरी के नाम से इंवर्टर और बैटरी बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में बैटरी बनाने के लिए सामग्री पानीपत से आती है। सोमवार को पानीपत से बैंसवाल गांव निवासी राजकिशोर ट्रैक्टर-ट्राली से बैटरी में डालने वाला सिक्का पहुंचाने के लिए आया था। सिक्का उतारने के बाद फैक्टरी मालिक वीरेंद्र ने उसे माल की पेमेंट के 10 लाख 10 हजार रुपये दिए थे। राजकिशोर ने बताया कि उसने पेमेंट ट्रैक्टर में लगे टूल बॉक्स में रखी थी। टूल बॉक्स पर उसने ताला भी लगाया था और वापस पानीपत के लिए चल पड़ा था। जब वह कुरुक्षेत्र-ढांड रोड चढ़ा तो एक युवक ट्रैक्टर के आगे खड़ा हो गया और कहा कि उसे कुछ दूरी तक लिफ्ट चाहिए। उसने लिफ्ट दे दी। नरवाना ब्रांच नहर के समीप उस युवक ने कहा कि उसने उतरना है ट्रैक्टर रोक दे। जैसे ही उसने ट्रैक्टर रोका तो पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और उस पर पिस्तौल तान दी और कहा कि वह टूल बॉक्स की चाबी दे। युवकों ने जबरदस्ती उसकी जेब से चाबी निकाल ली और राशि लेकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों आरोपी और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल के बारे में जरूर पता चलेगा। पुलिस ढांड रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें गहनता से कर रही जांच : मलकीत सिंह
पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी मलकीत सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान से जाहिर है कि किसी को पता था कि पेमेंट टूल बॉक्स में है। इस बारे में या तो फैक्टरी से ही कोई ट्रैक्टर चालक के पीछे लगा है या हो सकता है कि राजकिशोर के कुछ से पेमेंट लेने आने के बारे में किसी को पता था। पहले भी वह ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में पेमेंट लेकर आता था। पुलिस की टीमें मामले में गहनता से जांच कर रही हैं, जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed