फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic system in front of LNJP Civil Hospital has collapsed, risk of accident remains

Kurukshetra News: एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के सामने यातायात व्यवस्था चरमराई, हादसे का खतरा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in front of LNJP Civil Hospital has collapsed, risk of accident remains
कुरुक्षेत्र। ओमशांति चौक पर यातायात नियमों का उल्लघंन कर अस्पताल की ओर निकलते वाहन चालक। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोक नायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने डिवाइडर में कट न होने के कारण वाहन चालक गलत दिशा से अस्पताल में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। इस लापरवाही से हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ओमशांति चौक पर खराब पड़े ट्रैफिक ब्लिंकर स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं, जो लंबे समय से काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

हाल ही में एक घटना ने प्रशासन की उदासीनता को उजागर किया। दो सप्ताह पहले अस्पताल के सामने हुए हादसे में अढोण गांव के 28 वर्षीय रोकी की मौत हो गई थी और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी इसके बावजूद यातायात विभाग और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर में कट की व्यवस्था न होने से मरीजों और उनके साथ आने वालों को भी भारी परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल के सामने रोजाना वाहनों की आवाजाही और अव्यवस्थित यातायात के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल के गेट के सामने डिवाइडर में कट बनाया जाए, ओमशांति चौक पर ब्लिंकर को दुरुस्त किया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी रामकरण का कहना है कि अस्पताल में आने-जाने वाले वाहनों व झांसा की ओर जाने वाले वाहनों को नियंत्रण करने के लिए ओमशांति चौक पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हमेशा लगाई जाती है। कई बार फाटक बंद होने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन जाती है, जिसे वहां मौजूद कर्मी मौके पर खुलाकर यातायात को सुचारू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed