फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic awareness campaign in UIET, motivate people to wear helmet and seat belt

Kurukshetra News: यूआईईटी में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रति किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic awareness campaign in UIET, motivate people to wear helmet and seat belt
कुरुक्षेत्र।कुवि में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम बताते शिक्षक व पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूआईईटी, उन्नत भारत अभियान, इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी एवं यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते ट्रैफिक के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने ओवर स्पीड से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के द्वारों पर पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बिना हेलमेट आने वालों को जागरूक किया गया, जबकि हेलमेट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील नैन, सह-संयोजक डॉ. विशाल अहलावत व प्रज्ञा चांदी सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed