फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tractor driver dies after getting stuck in rotavator

Kurukshetra News: रोटावेटर में फंसने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sun, 12 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after getting stuck in rotavator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। कस्बे के समालखा गांव में धान के अवशेषों (पराली) को काटते समय रोटावेटर में फंसने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पराली काटते समय एक गुच्छा रोटावेटर की ब्लेडों में फंस गया। चालक ट्रैक्टर को रोककर रोटावेटर से उन्हें निकालने का प्रयास करने लगा लेकिन पीटीओ चालू रहने के चलते वह उसमें उलझ गया और ब्लेडों की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान यमुनानगर के भंभोली गांव के 33 वर्षीय सुरेश राणा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सुरेश राणा घर में कमाने वाला अकेला ही था और अब घर में उनकी पत्नी व सात वर्षीय बेटा ही है। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
करनाल के सरवन माजरा गांव के किसान करनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने समालखा गांव में लगभग 52 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। शनिवार को खेतों में काम करने के लिए चार ट्रैक्टरों को मंगवाया हुआ था। उनके कुछ खेतों में कंबाइन से धान कटाई का कार्य चल रहा था, जबकि दूसरी तरफ धान के अवशेषों को काटने के लिए रोटावेटर चलाया हुआ था। सुबह दस बजे ही सुरेश ने रोटावेटर वाले ट्रैक्टर को चलाना शुरू किया। उसने खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए मुश्किल से दो राउंड ही पूरे किए थे। उसी समय करनैल सिंह धान की ट्रॉली लेकर चलने लगे तो उन्होंने देखा कि सुरेश रोटावेटर के नीचे पड़ा हुआ है। आवाज लगाने पर वह नही बोला तो खेत में काम कर रहे अन्य लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

उन्होंने देखा तो वह रोटावेटर के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। जब तक उसको बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed