फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists will enjoy colorful fountains at Brahma Sarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर पर्यटक उठाएंगे रंगीन फव्वारों का लुत्फ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tourists will enjoy colorful fountains at Brahma Sarovar
कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचों बीच सड़क के दोनों और इस तरह लगाए जा रहे रंगीन फव्वारे
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आने वाले पर्यटकों को अब और ज्यादा सुखद एहसास होगा। वे यहां रंगीन रोशनी के साथ पानी के फव्वारों के बीच भ्रमण कर सकेंगे, जो बेहद आकर्षण का केंद्र होंगे। करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर ब्रह्मसरोवर के बीचों बीच जाने वाली सड़क के दोनों ओर रंगीन फव्वारे लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो करीब दो माह में पूरा होगा।
इससे न केवल ब्रह्मसरोवर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे बल्कि यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। करीब छह माह पहले कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा यह प्रोजेक्ट तैयार किया था, जो अब सिरे चढ़ने लगा है। केडीबी ने इसका जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग की इलेक्ट्रिक विंग को सौंपा है। लोगों के लिए आस्था व भ्रमण का बड़ा केंद्र बन चुके पवित्र ब्रह्मसरोवर पर हर रोज पांच हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, छठ पर्व व सूर्य ग्रहण मेला जैसे अनेक बड़े आयोजन के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर सुबह व शाम के समय सैर करने के लिए शहर से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड लंबे समय से ब्रह्मसरोवर की सुंदरता बढ़ाने के लिए योजना तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बनेगा पिरामिड तो कहीं अन्य आकृतियां : ब्रह्मसरोवर के मुख्य गेट से लेकर बीचों-बीच वाली सड़क के दोनों ओर करीब 200 फव्वारे लगाए जाएंगे, जो पूरी तरह से घुमावदार व रंगीन रोशनी के साथ होंगे। ये फव्वारे कहीं पानी की बौछारों से पिरामिड बनाते दिखाई देंगे तो कहीं त्रिकोणीय व अन्य आकृतियां दिखाई देंगी। रंगीन रोशनी के साथ निकलने वाली बौछारें इन्हें और भी आकर्षक बनाएंगी। संवाद

कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचों बीच सड़क के दोनों और इस तरह लगाए जा रहे रंगीन फव्वारे

कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचों बीच सड़क के दोनों और इस तरह लगाए जा रहे रंगीन फव्वारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed