फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists flock to the holy Brahmasarovar

Kurukshetra News: पवित्र ब्रह्मसरोवर पर दिन भर रही चहल-पहल, उमड़े पर्यटक

Sun, 07 Dec 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock to the holy Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। शनिवार को भी दिन भर इस तरह बना रहा ब्रह्मसरोवर पर मेले जैसा माहौल।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया पर पवित्र ब्रह्मसरोवर पर शनिवार को भी मेले जैसा ही माहौल रहा। कई शिल्पकार अपने घर के लिए रवाना हो गए तो कुछ शिल्पकार शाम तक दुकानें खोले रहे। इस दौरान कई पर्यटक भी ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे। जिससे न केवल दिन भर चहल-पहल बनी रही। इस दौरा कई लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पांच दिसंबर को संपन्न हो गया। केडीबी प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम को ही तय समय रात 10 बजे दुकानें बंद करने व अब सामान उठा लेने के लिए माइक के जरिए निर्देश दिए गए। हालांकि स्टॉक खत्म होने से कुछ शिल्पकार शुक्रवार शाम को ही रवाना होने लगे थे। वहीं कई शिल्पकारों ने शनिवार को भी स्टॉल लगाए। जहां महोत्सव के दौरान जगह-जगह नाकेबंदी रही तो बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात रहे लेकिन शुक्रवार शाम होते ही जैसे महोत्सव संपन्न हुआ तभी से ही पुलिसकर्मी भी गायब हो गए। शनिवार को भले ही सैंकड़ों लोग ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा लेकिन कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed