{"_id":"674cc1fa3454b95d9c0ce758","slug":"tourists-faced-problems-due-to-encroachment-on-the-fourth-day-of-the-festival-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127724-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महोत्सव के चौथे दिन अतिक्रमण के चलते पर्यटकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महोत्सव के चौथे दिन अतिक्रमण के चलते पर्यटकों को हुई परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के आस- पास अतिक्रमण हटाने की अनाउंसमेट करते सीईओ केडीबी पंकज सेतिया। व
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन प्रशासनिक अधिकारी ब्रह्मसरोवर के चारों ओर अस्थायी दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को लेकर हरकत में आए। न केवल सैकड़ों दुकानें हटवाईं बल्कि कई दुकानदारों का सामान भी कब्जे में लिया। इसके साथ दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण न करने को लेकर चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण हटाने को लेकर केडीबी सीईओ एवं डीएमसी पंकज सेतिया ने खुद मोर्चा संभाला। इससे पहले चारों ओर अस्थायी दुकानों के फैले जाल के चलते महोत्सव में आने वाले पर्यटक भारी परेशानी झेल रहे हैं। यहां तक कि रविवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई।
पूरे अमले के साथ सड़कों पर आए डीएमसी ने हाथ में माइक पकड़े रखा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ व आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोई यदि आदेशों की अवहेलना करेगा तो उस पर जुर्माना भी किया जाएगा।
सीईओ ने ब्रह्मसरोवर कार्यालय के सामने से लेकर अर्जुन चौक और अर्जुन चौक से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के चौक तक अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस दौरान दुकानदारों को हिदायत दी गई कि सामान को दुकानों के अंदर ही रखें और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि ब्रह्मसरोवर के आसपास भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केडीबी और नगर परिषद की तरफ से निरंतर ब्रह्मसरोवर के आसपास और पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा जाएगा। इस महोत्सव में पर्यटकों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।