फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tourist dance at indian folk instruments

वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर थिरके पर्यटक

Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
tourist dance at indian folk instruments
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के छठवें दिन ब्रह्म सरोवर के महिला घाट पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान के कलाकारों ने अपने-अपने यहां के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर बीन, बांसुरी, सारंगी आदि वाद्य यंत्रों के सुर गूंजते रहे। इन वाद्य यंत्रों के सुर और कलकारों की ताल पर पर्यटक भी झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन



केडीबी की मुख्यकार्यकारी अधिकारी डॉ. पूजा भारती ने बताया कि राष्ट्रीय मेला अपने चरम पर है। मेले में लगता है पूरा उत्तर भारत ही सिमट कर आ गया है। इस बार बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। इसस पता चलता है कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह की महक विदेशी जमीन तक भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से 12 प्रदेशों के लोक कलाकार उत्सव में पहुंच चुके है। ये सभी कलाकार 21 दिसंबर तक कुुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों ज्योतिसर, पिहोवा में भी लोगों का मनोरंजन  करेंगे।

अनूप जलोटा की भजन संध्या आज
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में 18 दिसंबर को सुबह नौ बजे श्री कृष्ण संग्रहालय में राज्य स्तरीय गीता श्लोकों का उच्चारण प्रतियोगिता, सुबह 10 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में भगवत गीता की सार्वभौम प्रासांगिकता विषय पर अन्र्तराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

प्रात: 11 बजे उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। शाम छह बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में अनूप जलोटा की भजन संध्या होगी।


जयराम विद्यापीठ परिसर में 2.30 बजे से लेकर छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और गीता पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं सुबह के सत्र में होंगी।

मीडिया सेंटर का अवलोकन किया
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है।


उन्होंने पर्यटकों और खासकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव नए रंग और नई उमंग के साथ राज्य सरकार मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed