फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tough competition among 13 thousand 631 students on 7520 seats in 14 colleges of the district

जिले के 14 कॉलेज की 7520 सीट पर 13 हजार 631 विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tough competition among 13 thousand 631 students on 7520 seats in 14 colleges of the district
हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा घोषित होने के बाद से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दाखिले की तैयारी जोरों पर है। दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 17 अगस्त से तो कॉलेजों में 12 अगस्त से ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा, लेकिन इस बार सभी दाखिला लेना विद्यार्थियों के लिए आसान बात नहीं है, 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने के बाद अब एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा बोर्ड, ओपन बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से जिलेभर के 13 हजार 631 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन कुरुक्षेत्र के आईआईएचएस के अलावा जिले के 14 कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की मात्र 7520 सीट हैं। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि फिलहाल सीटों की संख्या बढ़ाने संबंधित अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 12 से 20 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 25 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 31 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। अगर इसके बाद भी किसी कोर्स में सीट बचती हैं तो एक सितंबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

जिलेभर के इन 14 कॉलेज में यह हैं सीटें
दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 590 सीट, कन्या महाविद्यालय, पलपल की 340, राजकीय कॉलेज, भेरियां पिहोवा की 480, राजकीय कॉलेज, इस्माईलाबाद की 240, आर्य कन्या कॉलेज, शाहाबाद की 555 सीट, डीएवी कॉलेज, पिहोवा की 820, इंदिरा गांधी कॉलेज, लाडवा की 725, मारकंडा नेशनल कॉलेज, शाहाबाद की 580, जयराम कन्या महाविद्यालय, लोहार माजरा की 720, भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र की 860, इशर ज्योत डिग्री कॉलेज, पिहोवा की 300, मनीष पपनेजा कॉलेज, इस्माईलाबाद की 310 सीट, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज, कुरुक्षेत्र की 480 सीट और सरदार अजीत सिंह कॉलेज, किरमिच के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 520 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए यह दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं का प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर, सीबीएसई या अन्य बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट व पासबुक की कॉपी अनिवार्य है।

किसी कॉलेज ने सीट बढ़ाने की नहीं की मांग : प्रो. मंजूला
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी साफ कर दिया कि कॉलेज ने सीट बढ़ाने संबंधित कोई मांग नहीं की है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई पत्र मिलता तो विचार किया जाता। कहा कि सीट बढ़ाने के साथ शिक्षकों और क्लास रूम की संख्या में भी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed