फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Topers 12th Result haryana

विज्ञान संकाय की श्रुतिका और कॉमर्स संकाय के जसप्रीत सिंह ने बनाई प्रदेश में पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Topers 12th Result haryana
टॉपर छात्र जसप्रीत सिंह - फोटो : Kurukshetra
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने मार्च-2020 में संचालित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुरुक्षेत्र के दो विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय में द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। गांव बिहोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्रुतिका पुत्री डॉ. जगमेंद्र सिंह ने हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि इस्माईलाबाद के टैक्सी ड्राईवर अतर सिंह के पुत्र जसप्रीत सिंह ने कॉमर्स संकाय में 495 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जसप्रीत सिंह ने अंग्रेजी में 100, हिन्दी में 98, गणित में 97, अकाउंट में 99 और बिजनेश में 99 अंक हासिल किये हैं। 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले जसप्रीत सिंह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री ने बताया कि जिले में 7250 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 5940 विद्यार्थियों ने परीक्षा उर्त्तीण की है, जबकि 1052 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 260 विद्यार्थी परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर सके। इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 81.9 प्रतिशत रहा है, जबकि गत वर्ष 74 प्रतिशत रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाले छात्रा श्रुतिका और छात्र जसप्रीत सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली श्रुतिका का कहना है कि अगर लगन से कोई काम किया जाए तो सफलता मिलना निश्चित है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए श्रुतिका ने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-5 निवासी जगमेंद्र जिला के गांव बारना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी है। श्रुतिका की बड़ी बहन सिमरन आदेश मेडिकल अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि छोटा भाई आर्यमन कक्षा 8वीं में पढ़ता है और माता सरिता हाउस वाइफ है। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र जसप्रीत सिंह ने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बेहद गरीब परिवार के इस छात्र ने बिना कोचिंग के अपने बलबूते पर यह मुकाम हासिल किया है। जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह सीए करना चाहता है। इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जसप्रीत सिंह के प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने की खबर से आसपास के लोग उसके घर पर बधाई देने का तांता लगा रहा। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा व नगर पालिका के चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने इस छात्र को सम्मानित करने का मन बनाया है। जसप्रीत सिंह के पिता अत्तर सिंह और माता हरविंद्र कौर को अपने बेटे पर नाज है। उन्होंने बताया कि उसकी पढ़ाई में बेहद रुचि है। वह रात को जाग जाग कर अपनी पढ़ाई करता रहता है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्या अजायब सिंह ने बताया कि इस छात्र ने स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। इसको स्कूल की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञिन संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त  करने वाली छात्रा श्रुतिका

ज्ञिन संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रुतिका- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed