फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Today, the culture of India, the heritage of my heritage today

हरियाणा दिवस: विदेशों में भी आज म्हारी संस्कृति, म्हारी विरासत की धूम

Mon, 02 Nov 2020 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Today, the culture of India, the heritage of my heritage today
हरियाणा दिवस - फोटो : अमर उजाला
राजेश शांडिल्य, कुरुक्षेत्र। अंग्रेजों की धरती पर म्हारी संस्कृति, म्हारी विरासत की धूम एक नवंबर को नजर आने वाली है। यह नजारा कुरुक्षेत्र और हरियाणा में ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में हरियाणा के स्थापना दिवस एक नवंबर पर दिखेगा। हरियाणा इन यूके एसोसिएशन के इस रंगारंग कार्यक्रम का आगाज शंखनाद से हरियाणवी रंगमंच के विश्वविख्यात कलाकार महावीर गुड्डू हरियाणा की धरती से करेंगे।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से महावीर गुड्डू सहित हरियाणा के कलाकार इस बार उक्त देशों में मनाए जा रहे हरियाणा दिवस कार्यक्रम से वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिये जुड़ेंगे। गुड्डू के मुताबिक वह उचाना के शहीद स्मारक से शंखनाद कर यूके में मनाये जा रहे हरियाणा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पिछले 100 वर्षों में पहली बार जिस भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. सत्यवीर सिंघल को ब्रिटिश साम्राज्य मेडल से नवाजा जा रहा है, वे हरियाणा की संस्कृति, इतिहास और भूगोल के साथ स्थापना से अब तक प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। वहीं, हरियाणा कलाकार गुड्डू के अलावा केडी, राजू पंजाबी, अन्नू कादियान, मनीष मस्त, मासूम शर्मा, बिंदर दनौदा, अमित ढुल, हेमंत कुराड़, मोनिका शर्मा और बीका एक नवंबर को 11 से 2 बजे तक लाइव प्रदर्शन करेंगे, जिसे जूम के जरिये दुनिया के अन्य देशों में बसे हरियाणवी और हरियाणवी संस्कृति को जानने समझने वाले लोग इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के लिये हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र...
हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन के मुताबिक इंग्लैंड के अलावा आस्ट्रेलिया के लिये वर्चुअल प्लेटफार्म पर दूसरा कार्यक्रम कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तिरुपति मंदिर के सामने स्थित हरियाणा कला परिषद के मंच पर होगा। हरियाणा दिवस पर यह कार्यक्रम आस्ट्रेलिया में बसे हरियाणा वासियों की संस्था एसोसिएशन ऑफ हरियाणावी इस इन आस्ट्रेलिया इन एसोसिएशन एवं द हैरिटेज विलेज ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन माध्यमों से देखे जा सकेंगे ये कार्यक्रम
हरियाणावी रागणी, चुटकुले, कविता, चुटकुले, जुगलबंदी नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक विरासत एवं कला संस्कृति पर संबोधन इस हरियाणा दिवस कार्यक्रम को रंगारंग बनाने वाले हैं, इसके लिये वीडियो संदेश, निमंत्रण कार्ड और दूसरे तरह से भी ब्रांडिंग की जा रही है। कई देशों में यह कार्यक्रम जूम के अलावा फेसबुक और यूट्यूब तथा दूसरे माध्यमों से देखे जा सकेंगे। आस्ट्रेलिया की संस्था के लिये आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. महा सिंह पूनिया करेंगे, जबकि हरियाणावी कलाकार दरियाव सिंह मलिक, जर्नादन शर्मा, हरविंदर राणा, प्रीति चौधरी सहित अन्य कई कलाकार जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed