फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today the arrogant Ravana will be burnt to ashes

आज अहंकारी रावण जलकर होगा राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Today the arrogant Ravana will be burnt to ashes
कुरुक्षेत्र धर्म की अर्धम पर विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बुधवार को धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। थीम पार्क में पुलिस के कड़े पहरे के बीच रावण , कुंभकरण व मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। इसके साथ ही बजरंग बली हनुमान वानर सेना के साथ मौके पर रावण की सोने की लंका को भी जलाएंगे। पहली बार रावण की लंका जलाए जाने का दृश्य लोगों के सामने होगा। लंका विशेष तौर पर तैयार की गई है तो वहीं रावण का 65, कुंभकरण का 55 व मेघनाद का 50 फुट उंचा पुतला बनाया गया है।
विज्ञापन

पुतले बनाने में माहिर सहारनपुर के रहने वाले शमा खान की छह कारिगरों की टीम ने करीब 15 दिनों में ये पुतले व सोने की लंका दिन रात मेहनत कर तैयार की है। इन पर करीब एक लाख रुपये खर्च किया गया है। दशहरा उत्सव कमेटी मंगलवार को पर्व स्थल थीम पार्क का निरीक्षण करने के साथ-साथ तैयारियों को अंतिम रूप देती रही।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र दहशहरा कमेटी के प्रधान अमित गुलाटी बताते हैं कि दशहरा पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार पूरे समारोह की निगरानी ड्रोन के जरिए भी की जाएगी। पुतले तैयार कर लिए गए हैं और बुधवार सुबह ही ये पुतले थीम पार्क में ले जाए जाएंगे, जहां उन्हें खड़ा किया जाएगा। शाम छह बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के महासचिव फतेह चंद गांधी का कहना है कि दशहरा पर्व के दौरान रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले दहन करने से पहले आर्कषक झांकियां निकाली जाएंगी। रंग बिरंगी हवाई आतिशबाजी भी की जाएगी, ताकि यहां आने वाले दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जा सके। करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते पुलिस की ओर से भी कड़ा पहरा किया गया है।

कृष्णा गेट थाना प्रभारी दिनेश राणा का कहना है कि दशहरा पर्व थीम पार्क में मनाया जा रहा है, जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखी जाएगी। पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी निगरानी करेंगे तो पीसीआर पर तैनात टीमों को भी लगाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखनी होगी और इसे बिगाड़ने का प्रयास किया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed