{"_id":"5e5287daa1d25a336106c3cef6e64152","slug":"today-s-free-land-disputed-bid-the-administration-muster-kupian-plot-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पंचायती भूमि की बोली आज, कुपियां प्लाट में प्रशासन जुटा कार्रवाई में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पंचायती भूमि की बोली आज, कुपियां प्लाट में प्रशासन जुटा कार्रवाई में
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा के कराह साहिब गांव के कुपियां प्लाट में विवादित पंचायती भूमि की आज प्रशासन बोली करवाएगा। बोली को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।
गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, कई दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन पंचायत में बात सिरे नहीं चढ़ पाई, जिस कारण अब 19 जुलाई को बोली करवाने के अलावा प्रशासन के पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
बोली को लेकर कुपियां प्लाट के पुराने पट्टेदारों में मायूसी है। किसान भोला सिंह, प्यारा सिंह व प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि पिछले कई साल पूर्व यह जमीन उनसे प्रशासन ने छुड़वा ली थी, तब से उन्हें रोजी रोटी के लाले पडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
अब भी वे एसजीपीसी अमृतसर की ओर से भेजी गई राहत सामग्री के जरिए अपने बच्चे पाल रहे हैं। ऐसे में वे बोली देने में सक्षम नहीं हैं और बोली देकर जमीन लेने के लिए भारी भरकम राशि नहीं जुटा सकते।
सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए और रोजगार व जमीन उपलब्ध कराने में उनकी मदद करनी चाहिए। मामले को लेकर कुपियां प्लाट के पुराने पट्टेदार किसानों ने कुरुक्षेत्र में एसजीपीसी नेता रघुबीर सिंह विर्क से मिले और उनसे मदद की गुहार लगाई।
किसानों ने एसजीपीसी से मदद की मांग की है। वहीं पंचायत की ओर से बोली के लिए तय शर्तों के मुताबिक एक बोली दाता को केवल 19 एकड़ जमीन ही दी जाएगी।
गांव कराह साहिब में पंचायत की लगभग 357 एकड़ भूमि को लेकर पंचायत व पुराने पट्टेदारों के बीच विवाद चल रहा है, जिसका केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
कोर्ट ने फैसला पंचायत के हक में सुनाते हुए जमीन को खाली करवाकर इसे पंचायत के हवाले करने के आदेश प्रशासन को दिए हैं। जमीन खाली करवाकर प्रशासन को इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करनी है। इसी के चलते प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है।