फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   today, farmer strick

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक भारत बंद आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
today, farmer strick
तीन नए कृषि कानून के विरोध में आज शुक्रवार को किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद को लेकर किसान दुकानदार, व्यापारी सहित नागरिकों से समर्थन की अपील कर रहे है। भारत बंद के दौरान किसानों द्वारा जिले में कई जगह पर हाईवे भी जाम किया जाएगा। इसी के साथ भाकियू ने अंबाला व यमुनानगर में रेलवे ट्रैक भी जाम करने की चेतावनी दी गई है। चक्का जाम के लिए भाकियू ने ब्लॉक प्रधान की ड्यूटी लगाई है जो अपने स्तर पर चक्का जाम करेंगे। सैनी माजरा व थाना टोल प्लाजा के साथ पिहोवा में चीका रोड पर कराह साहिब, अंबाला रोड पर गंगहेड़ी, पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव भौर सैयदां, पटियाला रोड पर पंजाब ट्यूकर बॉर्डर पर चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान सेना, पुलिस के वाहन, एंबुलेंस व दमकल गाड़ी को रास्ता दिया जाएगा। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि सभी किसान शांति पूर्वक भारत बंद में हिस्सा लेंगे। सभी किसान दुकान, व्यापारी व नागरिकों से बंद में समर्थन की अपील करेंगे। हालांकि जिन स्थानों पर धरना प्रदर्शन चल रहा है, वहां प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रधान अपने स्तर पर चक्का भी जाम करेंगे। वहीं कुरुक्षेत्र व शाहाबाद में रेलवे ट्रैक जाम नहीं किया जाएगा, हालांकि अंबाला व यमुनानगर में रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। उधर, किसानों के भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए है। एएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि जिले भर में 23 जगह पुलिस नाके लगाए जाएगे। स्थिति के अनुसार रूट भी डायवर्ट किया जाएगे।
विज्ञापन

शाहाबाद हल्का कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि शाहाबाद में रोड जाम करने का कोई कार्यक्रम नहीं है। सभी मंडियां, बाजार व मार्केट समर्थन में पूर्णतया बंद रखे जाएंगे। किसानों की टीम बाजारों में जाकर बंद की अपील करेंगी। क्षेत्र के किसान व समर्थन में कारोबार बंद रखने वाले व्यवसायी, सभी शहीद उधम सिंह स्मारक परिसर में एकत्रित होंगे। वहीं शाहाबाद अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव कामरेड राजकुमार सारसा ने बंद में समर्थन दिया है।
विज्ञापन

टोल संघर्ष समिति के उपप्रधान मनजीत सिंह के कहा कि भारत बंद को पूरी तरह से सफल बना कर सरकार को संदेश दिया जाएगा कि किसान एक है और एक रहेंगे। भारत बंद के दौरान सैनी माजरा व थाना टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. कैथल जाने के लिए
-कैथल व इससे आगे जाने के लिए सभीवाहन पिहोवा बाईपास से वाया ढांड,पूंडरी व कैथल के रास्ते होकर जा सकते है।
2. गुहला-चीका जाने के लिए
-पिहोवा से भागल, चीका व इससे आगे के जाने के लिए सभीवाहन पिहोवा बाईपास से वाया गुमथलागढ़ू, स्योंसर, भागल चीका के रास्ते।
3.पिहोवा-पटियालामार्ग पर टोल प्लाजा ट्यूकर
-पटियाला व इससे आगे जानेके लिए इस्माईलाबाद, कुम्हार माजरा के रास्ते।
4. पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर भौर सैयदां
-इस रूट ढांड रोड से वाया मिर्जापुर, कमोदा, पिंडारसी, ढांड के रास्ते।
5. ड्रेन मोड गांव मोरथली पिहोवा
-पिहोवा शहर की तरफ से आने के लिए जुरासीकलां के रास्ते।
6. लाडवा-यमुनानगर मार्ग
-कुरुक्षेत्र, लाडवा से रादौर-यमुनानगर व इससे आगे जाने के लिए लाडवा, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद)व अन्य ग्रामीण रास्ते।
7. उमरी-इंद्री मार्ग पर नेशनल हाईवे -44
-कुरुक्षेत्र, पिपली से शाहबाद व इससे आगे जाने केलिए वाया पिपली मथाना, अंटेहडी, खैरी, बाबैन, लाडवा व तथा अन्यग्रामीण रास्ते।
8. दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव रतनगढ़
-शाहबाद व अंबाला तथा इससे आगे के जाने के लिए पिपली,मथाना से बाईं तरफ मुड़कर गांव अंटेहडी, खैरी,बाबैन के रास्ते। वहीं पिपली, कुरुक्षेत्र, करनाल व इससेजाने के लिए बराडा चौक शाहाबाद से बराड़ा के रास्ते वायाबाबैन, लाडवा व इंद्री करनाल के रास्ते से होकर जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed