फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thug absconding with ring and cash from cable center operator

Kurukshetra News: केबल सेंटर संचालक से अंगूठी और नकदी लेकर ठग फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thug absconding with ring and cash from cable center operator
पिहोवा। बातों में उलझाकर एक ठग ने केबल सेंटर संचालक से सोने की अंगूठी और एक हजार रुपये ठग लिए। यह पूरी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी दान मांगने के बहाने से केबल सेंटर में आया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे अपने वशीभूत कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी पूजा काॅलोनी ने बताया कि वे अपने केबल सेंटर के कार्यालय में बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक साधु उनके पास आया। दान के रूप में वह उनसे कुछ पैसे मांगने लगा। जैसे ही वह उसे पैसे देने लगे तो वह अंदर आ गया। इसी दौरान उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने उसे अपने वशीभूत करके बातों ही बातों में उसके बाएं हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी उतरवा ली। आरोपी अंगूठी के साथ जेब से एक हजार रुपये लेकर फरार हो गया। उसकी अंगूठी करीब छह ग्राम की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed