फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thug absconded with woman's ring

Kurukshetra News: महिला की अंगूठी लेकर ठग फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thug absconded with woman's ring
कुरुक्षेत्र। अंगूठी का डिजाइन देखने के बहाने एक ठग महिला की सोने की दो अंगूठियां लेकर फरार हो गया। आरोपी ने खुद को महिला का पड़ोसी बताकर मोबाइल में अंगूठी की फोटो खींचने के बहाने से उतरवाई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में राज शर्मा निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि शाम करीब पांच वह गोशाला की रिक्शा में रोटी और आटा देने के लिए घर से बाहर आई थी। रोटी और आटा देने के बाद वह दरवाजे के पास खड़ी थी। तभी मार्केट की ओर से बाइक पर एक युवक आया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। युवक ने पास बाइक रोकी और कहा कि वह पिछली गली में उनके पड़ोसी के घर में किराए पर रहता है। उसने किसी को अंगूठी गिफ्ट देनी है। इसलिए वह अपने मोबाइल में आपकी अंगूठी का डिजाइन लेना चाहता है। विश्वास करके उसने अपने हाथ आगे कर दिए और उसने दोनों अंगुलियों में पहनी अंगूठी की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। उस फोटो को देखने के बाद उसने कहा कि यह फोटो साफ नहीं है। आप दोनों अंगूठी उतारकर फोटो खिंचवा दें ताकि फोटो साफ आ जाए। उसकी बातों में आकर उसने अपनी दोनों अंगूठी उतार उस युवक को थमा दी। फोटो खींचने के साथ ही वह उसकी दोनों अंगूठी लेकर फरार हो गया। उसकी अंगूठी करीब आधा तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed