फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three women who brought ganja from Delhi in train arrested

Kurukshetra News: ट्रेन में दिल्ली से गांजा लेकर आईं तीन महिलाएं गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Three women who brought ganja from Delhi in train arrested
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छह किलो 950 ग्राम गांजा फूल पत्ती के तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्वती, मंगो व किरण निवासी गांधी नगर दिल्ली से ट्रेन में गांजा लेकर आईं थी।
विज्ञापन

एनसीबी प्रभारी सुखपाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि पार्वती, मंगो व किरण बेचने का धंधा करती हैं। वह गांजा लेने के लिए दिल्ली गईं थी। अब अपने साथ गांजा लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की तरफ से रेलवे ओवर ब्रिज मोहन नगर से नीचे से होते हुए गांधी नगर जाएंगी। सूचना पाकर पुलिस टीम ने महिला सिपाही को साथ लेकर मोहन नगर में हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू दी। कुछ समय बाद तीन महिलाएं बैग के साथ आती दिखाई दी। शक होने पर महिला सिपाही ने तीनों को काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छह किलो 950 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुआ। शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर थानेसर में तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed