फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three roads and two new rooms of the primary school were inaugurated in Thadauli.

Kurukshetra News: थड़ौली में तीन सड़कों, प्राइमरी स्कूल के दो नए कमरों का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three roads and two new rooms of the primary school were inaugurated in Thadauli.
शाहाबाद। विकास योजनाओं का उद्दघाटन करते सुभाष कलसाना व अन्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत थड़ौली में लाखों रुपये की नवनिर्मित विकास योजनाएं जनता को समर्पित की गईं। तीन सड़कों, प्राइमरी स्कूल के दो नए कमरों और कश्यप धर्मशाला के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया और धर्मशाला के बरामदे के निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को जितनी चिंता हरियाणा और लाडवा विधानसभा की है, उतनी ही चिंता शाहाबाद विधानसभा की भी है। इसी कारण आने वाले समय में शाहाबाद के लिए रिकॉर्ड तोड़ विकास राशि जारी होगी। प्रदेश के अतुलनीय और समान विकास ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

भाजपा नेता रविंदर सांगवान ने कहा कि सुभाष कलसाना के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई गति शुरू हो चुकी है। सड़क, शिक्षा और सामाजिक ढांचा हर स्तर पर मजबूत हो रहा है। सरकार की सोच स्पष्ट है कि पानी, बिजली, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचे। थड़ौली में हुए कार्य इसी संकल्प की मिसाल हैं। शहरी मंडल के महामंत्री एडवोकेट मनदीप रावा ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होना सरकार और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता दर्शाता है। स्कूल के नए कमरे और नई सड़कें आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा उपहार हैं। ग्राम सरपंच सरबजीत और सरपंच प्रतिनिधि रामजस ने भाजपा नेता सुभाष कलसाना और अन्य नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मांगपत्र भी सौंपा जिसमें कई मांगों का जिक्र किया गया। इस अवसर पर रविंद्र सांगवान ठोल, एडवोकेट मनदीप रावा, पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह, मोहित, गुरबचन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

शाहाबाद। विकास योजनाओं का उद्दघाटन करते सुभाष कलसाना व अन्य। विज्ञप्ति

शाहाबाद। विकास योजनाओं का उद्दघाटन करते सुभाष कलसाना व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed