फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three Punjab flood-affected families were presented with cash and food items worth Rs 1 lakh each.

Kurukshetra News: पंजाब बाढ़ पीड़ित तीन परिवारों को एक लाख नकद राशि और खाद्य सामग्री की भेंट की

Thu, 25 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three Punjab flood-affected families were presented with cash and food items worth Rs 1 lakh each.
जोध सचियार गुरुद्वारे में पंजाब में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री व रुपये वितरित करती पूर्व म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा में पंजाब के तीन बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि व एक ट्रक खाद्य सामग्री भेंट की गई। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने सहायता करने वाली समितियों का आभार व्यक्त किया।

नगर निगम की पूर्व मेयर अवनीत कौर की अपील पर नगर की कई संस्थाओं ने यह राहत सामग्री जुटाई है। सामग्री जुटाने में डेरा बाबा जोध सचियार सेवा सिमरन समिति, गरीब परिवार सहायता समिति व गुरु ग्रंथ साहिब सेवक जत्था शामिल है। डेरा बाबा जोध सचियार से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए छह ट्रक राहत सामग्री के भेजे जा चुके हैं। डेरा बाबा जोध सचियार में पंजाब के रोपड़ के वेलाध्यानी गांव के तीन परिवारों को बुलाकर उन्हें एक-एक लाख रुपये की नकद राशि व एक ट्रक राहत सामग्री भेंट की। यह गांव सतलुज नदी के किनारे पर बसा हुआ है जो बाढ़ आने पर पूरी तरह से बह गया था। ग्रामीण कई तरह की सब्जी लगाकर अपना गुजर बसर करते थे। बाढ़ में बहने से उनका रोजगार छीन गया था। इस मौके पर किन्नर समाज से हाजी गुरु साधना, मानसिंह चुघ, कंवलजीत सिंह, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, कश्मीर पहलवान, राजेंद्र खुराना, राकेश भयाना, राजकुमार मेहंदी रत्ता, विनोद खंडेलवाल व विजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed