{"_id":"5f5a8cd08ebc3e3a3049ae6f","slug":"three-person-died-from-corona-180-found-positive-kurukshetra-news-knl43792217","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक समेत तीन मरीजों ने तोड़ा दम, 180 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक समेत तीन मरीजों ने तोड़ा दम, 180 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों का बढ़ते मौत के ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग ही नहीं जिला प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वीरवार को तीन संक्रमित मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से एक पूर्व सैनिक है।
जानकारी के अनुसार भगवान नगर निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जबकि शाहाबाद के सेक्टर एक निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति व सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र निवासी 70 वर्षीय महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मौत हो गई। तीनों के शवों का कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं वीरवार को जिले में कुल 180 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 88 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 180 नए केस सामने आए है और 3 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। वायरस से संक्रमित अब तक 1630 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। 51381 में से 46436 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में दिसंबर से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 724 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 21 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। जिले में अब तक 3124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1630 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1630 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 62 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1435 एक्टिव केस है।