फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three people injured in a fight in Kurukshetra

Haryana: रंजिश में घर पर हमला, मां-बेटे सहित तीन लोग घायल, हमलावर गाड़ियां छोड़कर भागे

Wed, 13 Aug 2025 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 10:59 PM IST
सार

बुधवार की रात कुबेर कॉलोनी में तलवारें चल गईं। रात करीब आठ बजे टकराव में एक मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Three people injured in a fight in Kurukshetra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश में बुधवार की रात कुबेर कॉलोनी में तलवारें चल गईं। रात करीब आठ बजे टकराव में एक मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अपनी कार और दो बाइकें छोड़कर मौके से भाग गए, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घायल राहुल ने बताया कि हमलावर हर्ष उसका पुराना दोस्त था। छह-सात महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में तीखी कहासुनी हुई, जो थाने तक पहुंच गई। पंचायती सुलह के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन रंजिश की चिंगारी दिलों में सुलगती रही। 

विज्ञापन


बुधवार रात हर्ष ने अपनी मां और 10-15 साथियों के साथ राहुल के घर पर धावा बोल दिया। कार और तीन बाइकों पर सवार हमलावरों ने पहले राहुल की दादी की चारपाई में टक्कर मारी, फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि शोर सुनकर जब वह नीचे आया तो हर्ष और उसके साथियों ने तलवारों से उस पर हमला कर दिया। जवाब में राहुल ने पास पड़े ईंटों के ढेर से हमलावरों पर पथराव शुरू किया, जिसमें हर्ष और उसकी मां अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हर्ष के परिवार को खत्म करने की दी धमकी 

आरोप है कि घटना के बाद भी हर्ष का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। उसने राहुल के पिता को फोन कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी, जबकि पुलिस मौके पर साक्ष्य जुटा रही थी। राहुल के पिता ने इस धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट के प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अभी एक पक्ष से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएगें, उसी के आधार पर आगे की जांच शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed