{"_id":"6a9c7887443af349fd0bdb58","slug":"three-more-new-cases-reported-swine-flu-tally-reaches-eight-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160681-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन और नए केस आए, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची आठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन और नए केस आए, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची आठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में तीन और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मामलों में बढ़ोतरी के बीच जिले में स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में जांच मशीन और संबंधित स्टाफ मौजूद है, लेकिन किट उपलब्ध नहीं होने के कारण सैंपल जिले से बाहर भेजे जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू की जांच के लिए मरीजों के सैंपल आदेश अस्पताल, कल्पना चावला अस्पताल और पीजीआई भेजे जा रहे हैं। अब तक सामने आए आठ मामलों में चार की जांच जिले से बाहर हुई है। हालांकि, एक मरीज ठीक हो चुका है जबकि चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू की जांच में इस्तेमाल होने वाली किट की कीमत करीब एक लाख से सवा लाख रुपये तक है। एक किट से करीब 95 से 100 टेस्ट किए जा सकते हैं। जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले मल्टीप्लेक्स रेस्पिरेटरी पैनल से इन्फ्लुएंजा-ए, इन्फ्लुएंजा-बी, एच1एन1 और एच3एन2 समेत कई वायरस की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
जानकारी जुटाई जा रही है
डॉ. प्रदीप ने बताया कि उनके पास तीन नए मामलों की जानकारी मिली है। हालांकि, यह जानकारी जुटाई जा रही है कि ये मामले कहां दर्ज हुए हैं। ये केस बाहर से आए हैं या जिले में ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां सभी तरीके से इस फ्लू से निपटने की तैयारियां है।
सोमवार को होगी डॉक्टरों और स्टाफ की बैठक
पीएमओ डॉ. मेजपाल ने बताया कि फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू जांच की किट उपलब्ध नहीं है। सोमवार को संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ की बैठक होगी। इसमें अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच किस तरह कराई जा सकती है, इस पर निर्णय लिया जाएगा।