फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three generations of 'Bajrangi Sardar' Kulwant Singh Bhatti have performed in the Ramlila.

Kurukshetra News: रामलीला में बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी की तीन पीढ़ियां ने किया अभिनय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three generations of 'Bajrangi Sardar' Kulwant Singh Bhatti have performed in the Ramlila.
कुरुक्षेत्र। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी द्वारा पिछले 54 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह रामलीला आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है, इसके साथ ही यह सांप्रदायिक एकता को भी दर्शाती है। विभिन्न समुदाय के लोग इसमें सहभागिता करते हैं।
विज्ञापन

संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्लब की ओर से कन्यादान, जरूरतमंद की सहायता करना, गर्मियों में ठंडे-मीठे जल की सेवा करना आदि कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी किरदार निभाते आए हैं। रामभक्त हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने 54 वर्षों से विशेष संदेश दिया है। भट्टी का कहना है कि रामलीला में उनकी तीन पीढ़ियां काम करती हैं। पहले बड़े पुत्र सर्वजीत सिंह भट्टी ने हनुमान के पुत्र मकरध्वज की भूमिका निभाई और अब यह रोल उनका पौत्र हर्षदीप सिंह भट्टी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed