फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three fugitives of different cases arrested

Kurukshetra News: अलग-अलग मामले के तीन भगोड़े गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three fugitives of different cases arrested
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने अलग-अलग मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी सलिंद्र उर्फ छिंदा निवासी हरिगढ़ भौरख को थाना सदर पिहोवा में दर्ज वर्ष 2020 के चोरी के मामले में जेएमआईसी पिहोवा उपेंद्र सिंह की अदालत ने 19 दिसंबर को भगोड़ा घोषित किया था, वहीं आरोपी अरुण कुमार निवासी इंद्री (करनाल) को थाना बाबैन में दर्ज वर्ष 2018 के चोरी के मामले में जेएमआईसी शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने 13 जनवरी को भगोड़ा घोषित किया था। इसी तरह आरोपी सुनील निवासी सूरज कॉलोनी को थाना केयूके में दर्ज वर्ष 2018 के आबकारी के मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र संदीप कौर की अदालत ने 13 नवंबर 2018 को भगोड़ा घोषित किया था। भगोड़े गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपे हुए थे। सीआईए-एक की टीम ने तीनों भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed