{"_id":"65f20e3dd712e2ee2d069907","slug":"three-fugitive-accused-including-woman-caught-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115207-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला समेत तीन भगोड़े आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला समेत तीन भगोड़े आरोपी पकड़े
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अलग-अलग मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी महिला परमजीत कौर निवासी खेड़ी गोड़िया जिला पटियाला को वर्ष 2021 के लेनदेन मामले में जेएमआईसी शेर सिंह की अदालत ने 12 मई को भगोड़ा आरोपी घोषित किया था। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर पुलिस ने महिलाकर्मी की मदद से आरोपी परमजीत कौर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में आरोपी दासा निवासी हरिगढ़ किंगन जिला कैथल को वर्ष 2022 के चोरी मामले में एसडीजेएम पिहोवा उपेंद्र सिंह की अदालत ने 27 अक्तूबर को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
अन्य मामले में आरोपी चरणजोत सिंह निवासी जटेड़ी जिला यमुनानगर को वर्ष 2019 के लड़ाई-झगड़े के मामले में एसडीजेएम शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने 15 जनवरी को भगोड़ा आरोपी घोषित किया था। सीआईए-दो सूचना मिली थी कि अब भगोड़ा चरणजोत सिंह अपने परिवार के साथ सुजरी गांव में रह रहा है। टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।