{"_id":"6928b95f069289fdb209cd2b","slug":"three-day-350th-year-martyrdom-centenary-gathering-begins-today-at-dhamtan-sahib-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146066-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धमतान साहिब में तीन दिवसीय 350 साला शहीदी शताबदी समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धमतान साहिब में तीन दिवसीय 350 साला शहीदी शताबदी समागम आज से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत सिंह
कुरुक्षेत्र। धमतान साहिब जींद में श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के 350 साला शहीदी समागम शनिवार से मनाया जाएगा जिसकी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। शहीदी शताब्दी समागम के लिए पंडाल सजकर तैयार हैं।
समागम के लिए टैंट सिटी स्थापित की है। प्रमुख पंडाल में धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पवित्र स्वरूप का प्रकाश होगा, जहां पर सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविशरी जत्थे गुरबाणी कीर्तन करेंगे और ढाडी जत्थे अपनी ढाडी रचनाओं के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन प्रसंग साझा करेंगे। इसके साथ ही कविशरी जत्थे भी अपनी प्रस्तुति देकर संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे। यही पर मुख्य पंडाल से थोड़ी ही दूरी पर पकौड़ा टैंट लगाए गए हैं, जहां पर तरह-तरह के पकवान लंगर रूप में वितरित किए जाएंगे। यही नहीं, इसके साथ ही महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग गठडी घर एवं रिहायश के लिए टैंट स्थापित कर दिए गए हैं। टैंट सिटी में ही संगत को लंगर मुहैया करवाया जाएगा।
हरियाणा कमेटी के मेंबर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि समागम में शनिवार को सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर से हजूरी रागी भाई सिमरप्रीत सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई जबरतोड़ सिंह, भाई गुरदेव सिंह शबद कीर्तन करेंगे जबकि कथावाचक ज्ञानी साहब सिंह शाहाबाद मारकंडा वाले कथा विचार प्रकट करेंगे। इसके साथ ही भाई भारत सिंह जवद्दी टकसाल वाले और देश-विदेश में गुरमत का प्रचार प्रसार करने वाले भाई साहिब भाई पिंदरपाल सिंह जी कथा करते हुए गुरु साहिब का जीवन इतिहास साझा करेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रसिद्ध कविशरी भाई भगत सिंह गुरदासपुर का जत्था 29 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देगा। इसी दिन ज्ञानी गुरमुख सिंह कविशरी, ज्ञानी केवल सिंह मैहता, भाई जगदीश सिंह वड़ाला, भाई गुरमीत सिंह कविशरी, भाई सुखचैन सिंह शीतल, भाई निर्भय सिंह, भाई मनजिंदर सिंह रबाबी, भाई प्रगट सिंह भी संगत के दर्शन करेंगे। अंतिम दिन भाई जसविंदर सिंह लुधियाना वाले, भाई हरविंदर सिंह श्रीगंगानगर वाले, भाई दलवीर सिंह, भाई चरणजीत सिंह, भाई अमनदीप सिंह, भाई जोगिंदर सिंह, भाई इंदरपाल सिंह और भाई बलविंदर सिंह भी संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे।