फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three bike theft, case registered

तीन बाइक चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three bike theft, case registered
ब्रह्मसरोवर पर लगे गीता महोत्सव के अंतिम दिन चोर तीन बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल के गांव बलबेहड़ा वासी सचिन कुमार ने केयूके थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 दिसंबर को गीता महोत्सव में मेला देखने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक ब्रह्मसरोवर की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। वहीं, गांव खासपुर वासी अजय कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह 19 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता महोत्सव में आया था। ब्रह्मसरोवर की पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई। अन्य मामले में मोहन नगर वासी विक्रम सिंह ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह 18 दिसंबर की दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गीता महोत्सव में मेला देखने के लिए आया था। उसने बाइक को ब्रह्मसरोवर के भीम घाट के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed