फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three arrested including woman on theft charges

Kurukshetra News: चोरी के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman on theft charges
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले घर से जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अखिलेश पासवान, जगदीश व सुमन निवासी पिहोवा के कब्जे से चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। बलविंद्र सिंह निवासी कलसा ने थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बताया था कि 12 मार्च को उसका भाई गुरमीत सिंह का परिवार दवा लेने के लिए करनाल गया हुआ था।
विज्ञापन

उसी रात समय करीब डेढ़ बजे उसने घर में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसने अपने भाई के घर में झांककर देखा कि तीन लोग उसके घर में घुसकर अलमारी से सामान निकाल रहे थे। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे। आरोपी घर से नकदी, जेवर व विदेशी करेंसी चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अखिलेश, जगदीश व सुमन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चांदी के जेवर व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद हुई। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed