फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of theft from principal's house arrested

Kurukshetra News: प्रिंसिपल के घर से चोरी करने के तीन आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Three accused of theft from principal's house arrested
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी मोंटी व रिंकू वासी कमौदा तथा बलराज निवासी सुभाष नगर जिला कैथल को मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मार्च को थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में दीदार नगर वासी एक महिला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल किरमच में प्रिंसिपल के पद कार्यरत है। 29 मार्च को वह अपने घर का ताला लगा कर अपने पिता के घर पर गई हुई थी। तीन मार्च को जब वह वापस आई तो देखा की उसके घर का ताला टूटा हुआ है । अंदर जाकर देखने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर से सोने के गहने, नकदी व घर का अन्य सामान कोई नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। मामले की जांच सीआईए टू को सौंपी गई थी। 17 अगस्त को उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन हजार रुपये व चोरीशुदा गहने बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article