फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of car snatching arrested, sent to jail

कार किराए पर लेकर छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused of car snatching arrested, sent to jail
तीन महीने पहले कार किराए पर लेकर छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बलविंद्र वासी मुर्तजारपुर, गुरदेव सिंह वासी छज्जूपुर व सावन वासी बढेडा कोठी (करनाल) से छीनी गई कार बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि जसबीर वासी प्रीत नगर डेरा बस्सी पंजाब ने 14 मई को थाना पुलिस शाहाबाद में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार है। जिस पर वह ड्राइविंग करता है। 14 मई दोपहर करीब 1 बजे दिन में तीन युवकों ने उसकी कार डेरा बस्सी से गांव जोगी माजरा शाहाबाद के लिए 1800 रुपये में किराए पर की थी। वह बराडा रोड मंडी के पीछे से जोगी माजरा रोड से जा रहे थे। करीब 2.30 बजे जब वह जंधेडी में शराब ठेके के पास पहुंचे तो युवकों ने गाड़ी को रुकवा लिया था। ठेका से शराब की बोतल लेकर ठेका के सामने एक ट्यूबवेल पर उसे कार सहित ले गए थे। वहां उन तीनों ने बैठकर शराब पी थी। इस दौरान वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। शराब पीने के बाद जब वह चलने लगे तो उनमें से एक युवक ने उसके पीछे आकर उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उसे साइड में धक्का दे दिया था। उसके बाद आरोपी कार की चाबी छीनकर गाडी लेकर मौका से भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी बलविंद्र सिंह, गुरदेव सिंह व सावन को गिरफ्तार करके निशानदेही पर गाड़ी बरामद कर ली तथा आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed