फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused arrested with 560 grams of opium and 45 kg of doda poppy

तीन आरोपी 560 ग्राम अफीम व 45 किलो डोडा पोस्त के साथ काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 560 grams of opium and 45 kg of doda poppy
जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 560 ग्राम अफीम व 45 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी कुलदीप निवासी अमृतसर अपने क्लीनर कुलजीत निवासी मुरादाबाद (यूपी)के साथ अपने कंटेनर में राजस्थान व मध्य प्रदेश से नशीला पदार्थ लेकर आते थे। उनके कब्जे से आधा किलो अफीम और 45 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं एक ढाबे के मैनेजर गुरजीत सिंह निवासी सांवला के कब्जे से 60 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि गांव मुर्तजापुर के पास 152-डी नेशनल हाईवे के पुल के नीचे गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि चालक कुलदीप अपने साथी कुलजीत अपने कंटेनर में राजस्थान व मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त व अफीम लाकर सप्लाई करते हैं। वह आज भी अपनी गाड़ी में चूरा पोस्त व अफीम लेकर आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह को साथ लेकर हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक कंटेनर आता दिखा। शक होने पर टीम ने उसे रुकवा चालक व क्लीनर से पूछताछ करके उनके कंटेनर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर कब्जे से 45 किलो डोडा पोस्त व आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अन्य मामले में सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि ईशरगढ़ मोड़ फ्लाईओवर के पास गश्त के समय टीम को सूचना मिली कि गुरजीत सिंह अपने गांव के पास ही एक ढाबे पर बतौर मैनेजर काम करता है। वह ढाबे पर आने जाने वाले ट्रक चालकों को अफीम बेचता है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके गुरजीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी गुरजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed