फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused arrested for stealing six motorcycles

Kurukshetra News: चाेरी के छह मोटरसाइकिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing six motorcycles
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में ईस्माइलाबाद के रहने वाले रोहित उर्फ कोको, हरीश उर्फ मिंकू व साहिल को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि तीन जनवरी 2024 को पुलिस को दी शिकायत में मोहन नगर के रहने वाले बलदेव ने बताया था कि दिसंबर 2023 को वह गीता जयंती में घूमने के लिए आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी की थी। घर जाने के लिए वापस आया तो उसे मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली थी। शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद टीम ने जांच करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया।
विज्ञापन





अवैध असलहा सप्लाई करने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने अवैध असलहा सप्लाई करने के आरोप में नलवी निवासी जशनप्रीत सिंह को काबू किया है। सीआईए दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया की उनकी टीम ने 22 मार्च को अनाज मंडी के पास सूचना के आधार पर उक्त आरोपी के गांव के ही लखविंदर उर्फ कालू को एक देसी पिस्टल व जिंदा रौंद के साथ-साथ चोरी के आभूषण बरामद कर गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। जिस पर पहले से चोरी के तीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

उसने रिमांड के दौरान उक्त आरोपी से असलहा मिलने की बात कबूली की। जिसके बाद आरोपी को काबू करने के बाद उसका रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक में उसे अदालत ने दो साल की सजा सुना रखी है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। जिसे अब अदालत में पेश करने के उपरांत दोबारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू
पिहाेवा। शहर थाना की टीम ने एफडी व आरडी के नाम पर रुपया दोगुना करने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नंद कॉलोनी वासी अरुण तनेजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में गलेडवा वासी महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में शहर मार्केट में सीएससी सेंटर के संचालक अरुण तनेजा से उसकी मुलाकात हुई, जिसने बताया कि वह मल्टी स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का एजेंट है। उसने कहा कि तुम अगर एफडी व आरडी के द्वारा इसमें रुपये लगाते हो तो छह साल में ब्याज के साथ दोगुना हो जाएगा। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि अगर कोई भी नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी होगी। वह उसकी बातों में आ गई और जनवरी 2017 व अगस्त 2018 को उसने डेढ़ लाख रुपये की दो एफडी करवा ली।

कुछ समय बाद उसने उससे संपर्क किया और बताया कि अगर वह अन्य व्यक्तियों को उनकी इस कंपनी में ज्वाइन करवाएगी तो उसको मुनाफा दोगुना हो जाएगा। इसके बाद उसने अपने करीब दो दर्जन जानकारों के भी लाखों रुपये उसमें लगवा दिए। एफडी पूरी होने पर जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed