फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of Sangat will reach Gurdwara Nada Sahib today: Ajrana

हजारों की संख्या में आज संगत पहुंचेगी गुरुद्वारा नाडा साहिब : अजराना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Thousands of Sangat will reach Gurdwara Nada Sahib today: Ajrana
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों को जानकारी देते कंवलजीत सिंह अजराना व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं नाडा साहिब में नौ अक्तूबर को हो रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मान समारोह को लेकर प्रदेशभर की सिख संगत में विशेष उत्साह है। इस कारण प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सिख संगत रविवार को गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचेगी। यह दावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं शिरोमणि अकाली दल हरियाणा स्टेट के वरिष्ठ नेता कवलजीत सिंह अजराना ने किया। उन्होंने बताया कि धर्मनगरी की विभिन्न सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले का तूफानी दौरा करके संगत को नाडा साहिब पहुंचने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

अजराना ने बताया कि एसजीपीसी के कुछ पदाधिकारी अभी भी सिख संगत को गुमराह कर रहे हैं और संगत के बीच फूट डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं। मगर हरियाणा की सिख संगत अब जागरुक हो चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने गत दिवस एसजीपीसी द्वारा निकाले गए रोष मार्च को फ्लॉप शो करार देते हुए बताया कि एसजीपीसी ने रोष मार्च के लिए करनाल अथवा कुरुक्षेत्र की बजाय अंबाला को केंद्र बनाया, क्योंकि वे जानते थे कि हरियाणा में उनका कोई जनाधार नहीं है। अंबाला जिला तीन तरफ से पंजाब से सटा है और थोड़ी बहुत संगत पंजाब से जुटा कर उन्होंने रोष मार्च का दिखावा किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल हरियाणा स्टेट के वरिष्ठ नेता जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने हरियाणा कमेटी के सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आपसी ब्यानबाजी छोड़ कर पंथ व समाज के हित में एकजुट हो जाएं और गुरुद्वारा साहिबान की बेहतर सेवा संभाल को लेकर मंथन करें।
विज्ञापन

इस दौरान लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शाहाबाद के पूर्व सदस्य जरनैल सिंह अजराना, श्री अकाल उस्तत ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोविंदगढ़, गुरुद्वारा बैकुंठ धाम सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन लखविंदर सिंह संधू व प्रधान जसबीर सिंह वड़ैच, इंद्रपाल सिंह करनाल, श्री हेमकुंड साहिब सेवा सोसायटी कुरुक्षेत्र के चेयरमैन तजिंदर सिंह मक्कड़, गुरविंदर सिंह, जगत प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह गिल, परमजीत सिंह गिल, बलवीर सिंह सहित विभिन्न सिख संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed