फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of rupees, purse and mobile were snatched from the shopkeeper

Kurukshetra News: दुकानदार से हजारों रुपये, पर्स व मोबाइल छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees, purse and mobile were snatched from the shopkeeper
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट दो युवकों ने सामान खरीदने आए दुकानदार से मोबाइल, पर्स और बैग से 36 हजार रुपये छीन लिए। आरोपी भागने लगे तो दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए उनकी बाइक का प्लग और चाबी निकाल लिया, जिससे बाइक स्टार्ट नहीं हुई, मगर आरोपी अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कर्मजीत सिंह निवासी झिवरहेड़ी ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। वह गांव से अपनी बाइक पर नया कटर और सामान लेने के लिए कुरुक्षेत्र आया था। ब्रह्मसरोवर के पास खुले मैदान में वह बाथरूम करने के लिए रुका था। तभी उसके पास दो युवक आ धमके और उन्होंने आते ही डरा धमका उसके बैग से 36 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल छीन लिया। पर्स में उसका एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। छीना झपटी के बाद वे दोनों अपनी बाइक पर भागने लगे तो उसने बाइक की चाबी व प्लग निकाल लिया। बाइक स्टार्ट न होने पर खुद को फंसा देख दोनों ने अपने तीसरे साथी को इशारा कर दिया, जिसके बाद दोनों अपने तीसरे साथी के बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed