फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of citizens will run together in the Geeta Run of the International Geeta Mahotsav.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गीता रन में एक साथ दौडेंगे हजारों नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Thousands of citizens will run together in the Geeta Run of the International Geeta Mahotsav.
कुरुक्षेत्र। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते 28 नवंबर को सुबह के समय जहां गीता रन का आयोजन होगा वहीं दोपहर के समय शिल्प और सरस मेले का भी शुभारंभ होगा। यह शिल्प और सरस मेला 15 दिसंबर तक जारी रहेगा, इस मेले में 40 से 50 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना रहेगी। इस मेले को लेकर संबंधित विभागों को प्रशासन की तरफ से आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल का कहना है कि गीता रन में एक साथ हजारों नागरिक और खिलाड़ी दौडेंगे। यह खिलाड़ी कुरुक्षेत्र ही नहीं देश व प्रदेश में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने का संदेश देंगे। गीता रन का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे।
विज्ञापन




10 सत्रों में चलेगा विश्वविद्यालय में पवित्र ग्रंथ गीता का सेमिनार

मानद सचिव ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में पांच दिसंबर से लेकर सात दिसंबर तक पवित्र ग्रंथ गीता के विषय को लेकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में 10 सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र में पवित्र ग्रंथ गीता पर चिंतन और मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed