फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands cheated on the pretext of updating credit cards, Kurukshetra

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर हजारों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Thousands cheated on the pretext of updating credit cards, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने का झांसा देकर ठग ने उपभोक्ता को 29 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग ने उपभोक्ता को अपनी बातों में उलझाकर ओटीपी प्राप्त कर लिया ऐर ई-मेल पर क्रेडिट कार्ड के अपडेट होने की जानकारी भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन ओटीपी मिलने के 5-7 मिनट बाद ही कार्ड से 29 हजार रुपये कट गए। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
थाना बाबैन पुलिस में दर्ज शिकायत में संजीव वासी गांव गुढ़ा ने बताया कि उसके पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 16 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल उसके क्रेडिट कार्ड पर लिखे हेल्पलाइन नंबर से आई थी, जिसमें एक युवती ने उसे बताया कि उसे उनके क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के लिए जानकारी चाहिए। क्रेडिट कार्ड का नंबर देखकर उसने उस युवती की बातों पर विश्वास कर लिया था उसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी के साथ मोबाइल पर आया ओटीपी की जानकारी भी उसे दे दी।
विज्ञापन

बाद में युवती ने अपने अधिकारी से भी उसकी बातचीत कराई, जिसने उसे ई-मेल पर क्रेडिट कार्ड के अपडेट करने की जानकारी भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन कॉल कटने के 5-7 मिनट के बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से 29 हजार रुपये कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आ गया। ठगी की भनक लगते ही उसने बैंक जाकर अपना कार्ड बंद कराया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामले में एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। मोहन नगर के रहने वाले करणदीप सिंह ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास उसके मामा जितेंद्र सिंह का एसबीआई का एटीएम था, जिसे वह इस्तेमाल कर रहा था। 16 जनवरी की दोपहर 12 बजे वह अग्रसेन चौक के पास एसबीआई एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकलवाने गया था। जब वह एटीएम के अंदर से पैसे निकलवा रहा था तो कोई अज्ञात युवक ने उसे बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद उसके मामा के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed