फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time we will register record victory on all seats: Naib Saini

अबकी बार सभी सीटों पर दर्ज करेंगे रिकॉर्ड जीत : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
This time we will register record victory on all seats: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। संत रविदास धाम का  ​भूमि पूजन  करते मुख्यमंत्री नायब सैनी साथ में पूर्व मुख्यमंत्र
कुरुक्षेत्र। इस बार लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में हुए चुनाव से भी तीन गुना ज्यादा वोटों से प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन-जन तक पहुंची कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर वर्ग फिर से भाजपा के प्रत्याशियों को बड़े बहुमत से जिताने का मन बना चुका है और आज पूरी तरह से एकतरफा माहौल बन चुका है। अबकी बार सभी सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नेशनल हाईवे के समीप उमरी चौक पर संत रविदास स्मारक के भूमि पूजन के दौरान आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार धर्मनगरी पहुंचे थे। संसदीय क्षेत्र धर्मनगरी में पहुंचे नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक संत, तपस्वी के रूप में प्रदेश की साढ़े नौ साल सेवा की है और उनकी दूरदर्शी सोच से पूरे प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। जिस गरीब वर्ग की इससे पहले किसी ने सुध नहीं ली, आज उस वर्ग के 12 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा चुका है। मनोहर लाल संत रविदास के पदचिन्हों पर चले और हर गरीब व्यक्ति के दर्द को समझा। उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिखाए रास्ते पर चलते हुए लागू की गई नीतियों काे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने अपने शासन में हर कार्यकर्ता को भरपूर मान सम्मान दिया लेकिन अब वे भी भरपूर मान सम्मान देने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने सिरसा से प्रत्याशी बनाए गए अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया का परिचय कराते हुए कहा कि ये भी भाजपा का फूल खिलाने का काम करेंगे। जनसभा को गुहला विधायक ईश्वर सिंह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, कृष्ण पंवार सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक लीला राम, विधायक लक्ष्मण दास नापा, विधायक सत्यप्रकाश, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सांसद अशोक तंवर, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंद दिनों के हैं सांसद व विधायक : मनोहर लाल
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनके साथ मंत्रिमंडल में रहे मंत्री व विधायक सभी आज उनके साथी हैं। सांसद हो या विधायक अब चंद दिनों के ही रह गए हैं। कल से चुनाव आचार संहिता लग जाएगी और आगे कौन सांसद बनेगा इसकी भूमिका बननी शुरू होगी। उन्होंने संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में हर वर्ग के लोगों की भलाई का भरसक प्रयास किया और अब नायब सैनी भी इन प्रयास को आगे बढ़ाएंगे। यहां 27 करोड़ की पांच एकड़ तीन कनाल जमीन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संत रविदास स्मारक, जिसमें मंदिर से लेकर स्मारक तक बनाया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी और यहां देश-दुनिया के लोग पहुंचने लगेंगे, जो संत रविदास के दिखाए मार्ग को अपनाते हुए समाज व देश के कल्याण का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास व संत रविदास दोनों की धाराएं एक ही स्थान से निकली है और पूरी दुनिया में उनकी शिक्षाओं का प्रचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed