फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time, two processions will be taken out in the city on the occasion of International Geeta Jayanti Festival.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर इस बार निकल जाएंगी शहर में दो शोभायात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
This time, two processions will be taken out in the city on the occasion of International Geeta Jayanti Festival.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर इस बार 15 नवंबर से मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कई मायनों में खास होगा। पहली बार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप दिया जाएगा और यह महापुरुषों को भी समर्पित रहेगा। यह पहला मौका होगा जब महोत्सव के चलते दो शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


पहली शोभायात्रा 23 नवंबर को निकाली जाएगी जिसमें सभी सामाजिक व अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। इस शोभायात्रा में महापुरुषों के जीवन दर्शन व उनके संदेश को सारगर्भित करती हुई बेहद आकर्षक झांकियां होंगी। इससे महोत्सव से संस्थाओं का जुड़ाव भी बढ़ेगा। इसके बाद 1 दिसंबर को गीता जयंती के दिन हर वर्ष की तरह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसमें भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाएं भी शामिल होंगी। विगत दिवस ही राज्यपाल असीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हुई केडीबी पदाधिकारियों की बैठक में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में भी महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं व आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे श्रीमद्भगवद कथा
महोत्सव के दौरान इस बार 26 से 30 नवंबर तक स्वामी रामभद्राचार्य पुरूषोत्तमपुरा बाग में श्रीमद्भगवद कथा करेंगे। यही नहीं 29 नवंबर को संत सम्मेलन व 30 नवंबर को अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन भी यहीं पर होगा। 1 दिसंबर को गीता जयंती के दिन केशव पार्क में वैश्विक गीता पाठ होगा जिसमें 18 हजार स्कूली बच्चे शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।
आएंगे 25 देशों के राजदूत
महोत्सव में 25 देशों के राजदूत भी पहुंचेंगे। सात देशों की ओर से अपनी-अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं कला प्रदर्शित की जाएगी।
महोत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर चुके हैं। इस बार विदेश मंत्रालय की भी महोत्सव में अहम भूमिका रहने वाली है। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है।

सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सार्थक कदम : रोशा
केडीबी मानद सचिव अशोक रोशा का कहना है कि महोत्सव केडीबी व सरकार ही नहीं सभी मिलकर मनाएं। इसमें सामाजिक व अन्य संस्थाओं की भागीदारी सार्थक कदम हैं। महापुरूषों के लिए निकाली जाने वाली शोभायात्रा का भी बड़ा संदेश जन-जन तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed