फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third merit list released for admission in BA, MSc Economics and MSc Biotech of Kuvi IIHS

मिशन एडमिशन : कुवि आईआईएचएस के बीए, एमएससी इकोनॉमिक्स व एमएससी बायोटेक में दाखिले की तीसरी मेरिट सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Third merit list released for admission in BA, MSc Economics and MSc Biotech of Kuvi IIHS
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) द्वारा बीए, एमएससी इकोनॉमिक्स व एमएससी बायोटेक में दाखिले की तीसरी मेधा सूची जारी कर दी गई है। आईआईएचएस की ओर से जारी तीसरी मेधा सूची के मुताबिक बीए में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 17 जुलाई को कमरा संख्या 26 में, एमएससी इकोनॉमिक्स के लिए विद्यार्थियों को इकोनॉमिक्स विभाग की न्यू बिल्डिंग में तथा एमएससी बायोटेक के लिए 19 जुलाई को साढ़े आठ बजे संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में मौजूद होना होगा।
विज्ञापन

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीए में ऑल इंडिया जनरल की तीसरी मेरिट 99.2 से 93.2 तक रही और हरियाणा जनरल की 93 से 91.8, ऑल इंडिया जनरल ईडब्ल्यूएस की 90.2 से 89.8 तक तथा हरियाणा ईडब्ल्यूएस 89.4 से 88.2 पर समाप्त हुई। वहीं हरियाणा एससी 91.8 से 91.6 तक, हरियाणा डी-एससी की 88.8, हरियाणा बीसीए 91 से 89.8 तक, हरियाणा बीसीबी 90 से 88.8 तक तथा डीए, ईएसएम, एफएफ की 55.6 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

एमएससी इकोनॉमिक्स हरियाणा जनरल की मेरिट 90.6 से शुरू होकर 88.4 तक, हरियाणा एससी की 87.8, बीसी-ए 83, बीसी-बी 82.8 पर समाप्त हुई। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया एमएससी बायोटेक में ऑल इंडिया जनरल की तीसरी मेरिट मेधा सूची 96 से शुरू होकर 95.6 तक, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 95.6, हरियाणा एससी की 91.4 और हरियाणा बीसीए की 87.8 तथा बीसी बी की 93.2 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमबीए एसएफएस की 34 और बजटेड की 98 सीटों पर हुए दाखिले
कुवि में एमबीए बजटेड कोर्स में पहली मेधा सूची में 115 विद्यार्थियों का नाम आया, जिसमें से 74 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और एमबीए एसएफएस के कोर्स में 56 विद्यार्थियों में से महज 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। दूसरी मेधा सूची में बजटेड की 24 और एसएफएस के 22 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। विद्यार्थियों ने 15 व 16 जुलाई को दो दिन दस्तावेज सत्यापन के बाद फीस भरी। अब एसएफएस की कुल 34 और बजटेड की 98 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। जबकि संस्थान में एमबीए बजटेड की कुल 120 और एसएफएस की 60 सीटें उपलब्ध हैं। तीसरी सूची 20 जुलाई को जारी होगी, जिसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों को 21 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए संस्थान में मूल दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed