फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused in Rajan murder case arrested, sent to juvenile home

Kurukshetra News: राजन हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Third accused in Rajan murder case arrested, sent to juvenile home
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो टीम ने किरमिच गांव के राजन (21) हत्याकांड मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपी लवकुश और कमल उर्फ कालू निवासी किरमिच से वारदात में इस्तेमाल सुआ भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पेंट और हेयर ड्रेसर का काम करने वाला राजन 12 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। दो दिन उसका शव किरमिच से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ था। उस समय पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या करके शव नहर में फेंका गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए 21 अगस्त को आरोपी लवकुश और कालू को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि राजन ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उनके नाबालिग दोस्त के साथ मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए वे उसे शराब पिलाने के बहाने ले गए थे। हत्या के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया था। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए हत्या में शामिल नाबालिग आरोपी को मामले में शामिल तफतीश कर किया गया। आरोपी को जुवेनाइल अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed