फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused in Amit murder case arrested, Kurukshetra

अमित हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Third accused in Amit murder case arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गामड़ी जाटान में हुए अमित हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुभाष वासी गामडी जाटान को अदालत के आदेश के आदेश पर जेल भेज दिया है। बाइक तेज दौड़ाने की रंजिश में 11वीं कक्षा के छात्र अमित (16) की हत्या करने के दो आरोपी साहिल व नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक व सुआ बरामद कर जेल भेज दिया था।
गुरदेव सिंह वासी गामड़ी जाटान ने 13 मार्च को थाना केयूके पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि साहिल अपनी बाइक को उनकी गली से बहुत तेज गति से लेकर निकलता था। इसे लेकर 26 फरवरी को उसने, उसके बेटे अमित कुमार व अन्य युवक विशाल ने समझाया था। इस घटना के बाद से साहिल व उसका पिता सुभाष उनके साथ रंजिश रखने लग गए थे। सुभाष ने कई दिन पहले उनके घर आकर उसके बेटे अमित को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

12 मार्च रात करीब नौ बजे उसे सूचना मिली कि अमित के साथ साहिल व नीरज ने मिलकर दबखेड़ी से गामडी जाटान रोड डेरा कृपा राम मोड़ के पास मारपीट की है। वह मौके पर गए तो उसका बेटा अमित बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके पास ही विशाल भी खड़ा था। विशाल ने बताया कि वह दबखेड़ी से गांव आ रहा था तो रास्ते में उसने देखा कि अमित को साहिल व नीरज पीट रहे थे। वह बाइक रोककर तुरंत उसके पास गया और अमित को उनसे छुड़वाने लगा। उन्होंने अमित पर किसी नुकीले हथियार से वार किए और फरार हो गए थे। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई थी। बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच सीआईए दो को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए सीआईए टीम ने साहिल व नीरज को गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व सुआ बरामद किया था। आरोपियों को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed