फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves took away ATM full of cash worth lakhs from in front of police post, Kurukshetra

पुलिस चौकी के सामने से लाखों की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away ATM full of cash worth lakhs from in front of police post, Kurukshetra
सीसीटीवी कैमरे पर किया गया स्प्रे। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद-लाडवा मार्ग पर हुडा पुलिस चौकी के सामने से ही शुक्रवार की रात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ लिया, जिसमें 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश थे। वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया। फिर बूथ पर लगे शटर के ताले चटकाए और स्कॉर्पियो कार से एटीएम उखाड़कर चलते बने। घटना रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शनिवार की सुबह मिली। बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीएनबी के शाखा प्रबंधक इष्टदेव ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि बैंक के साथ बने बूथ से एटीएम उखाड़ लिया गया है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जांच में मालूम चला कि तीन युवकों ने लोहे के कुंडे एटीएम में फंसाए और स्कॉर्पियो की मदद से एटीएम उखाड़कर ले गए। इससे पहले चोरों ने बैंक और एटीएम बूथ के बाहर व अंदर लगे कैमरों पर ब्लैक केमिकल से स्प्रे कर दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन में ही एटीएम में करीब 21 लाख रुपये कैश डाला गया है, उसमें से उपभोक्ताओं ने निकासी थी और 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश शेष थे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे घटना की सूचना पाकर एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने भी घटनास्थल का जायजा लिया तथा शाहाबाद पुलिस सहित सीआईए-एक और सीआईए-दो की टीमों को जांच के आदेश दिए। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस बैंक, एटीएम बूथ व आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने दी सूचना
चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगते दुकानदार विकास चड्ढा ने फोन करके घटना की सूचना दी थी कि एटीएम बूथ का केबिन खुला पड़ा है और मशीन गायब है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
हरियाणा से सटे अन्य राज्यों की पुलिस से भी कर रहे संपर्क
घटनास्थल से सीआईए-एक और सीआईए-दो की टीम ने तथ्य जुटाए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम हरियाणा से सटे राज्य यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
पुलिस ने मौके से उठाया मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन का डंप
शाहाबाद थाना प्रबंधक राकेश राणा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम की टीम ने मौके से मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन का डंप उठाया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एटीएम बूथ पर नहीं तैनात था कोई सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिस बूथ से एटीएम उखाड़कर चोर फरार हुए उसकी सुरक्षा रामभरोसे चल रही थी। बैंक की ओर से बूथ पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया गया था। शाम साढ़े सात बजे के बाद बूथ का शटर बंद कर दिया जाता है। बूथ बंद होने से चाहे उपभोक्ता कैश के लिए कहीं भी भटकते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर बैंक अधिकारियों को बैंक तथा एटीएम बूथ पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने की हिदायत दी जाती थी।
बैंक अधिकारी बूथ के सामने पुलिस चौकी और कुछ दूरी पर डीएसपी आवास को लेकर कुछ ज्यादा ही आश्वस्त थे। उधर, पुलिस कर्मचारी शाहाबाद में नवरात्र उत्सव में सुरक्षा कारणों से व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोर नकदी से भरा एटीएम उखाड़ कर फरार हो गए। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो का नंबर भी साफ-साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
वहीं हुडा पुलिस चौकी और डीएसपी आवास के सामने हुई वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। एटीएम बूथ पुलिस चौकी की दूरी मात्र 30 मीटर है और डीएसपी आवास चौकी के साथ सटा है। इसके बावजूद चोर निडरता के साथ पुलिस की नाक तले से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से रात के समय पुलिस की गश्त भी शक के घेरे में आ गई है कि रात के समय पुलिस गश्त होती भी है या नहीं।

पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक इष्टदीप सिंह ने बताया कि एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। एटीएम को बूथ में मजबूती से फिट गया था। साथ ही शाम साढ़े सात बजे ही बूथ के शटर को बंद करके ताला लगा दिया जाता था। शनिवार व रविवार को बैंक का अवकाश होने के चलते शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एटीएम में 21 लाख रुपये कैश डाला था। एटीएम में कुल 21 लाख आठ हजार 300 रुपये थे। चोरी के समय एटीएम में 18 लाख 41 हजार 600 रुपये थे। वहीं पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को नवरात्र मेले का पहला दिन था। इस कारण मेले में बेतहाशा भीड़ थी, जिसके चलते होमगार्ड सहित चौकी का 11 लोगों का स्टाफ मेले में तैनात था।

 घटनास्थल पर तथ्य जुटातीं जिला अपराध शाखा की टीमें।  संवाद

घटनास्थल पर तथ्य जुटातीं जिला अपराध शाखा की टीमें। संवाद- फोटो : Kurukshetra

घटनास्थल का दौरा करतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद

घटनास्थल का दौरा करतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

शाहाबाद में बैंक प्रबंधक से बातचीत करता साइबर सेल का सदस्य।  संवाद

शाहाबाद में बैंक प्रबंधक से बातचीत करता साइबर सेल का सदस्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed