{"_id":"65526b9421e7c628c90cea9a","slug":"thieves-targeted-truck-and-house-stole-cash-and-jewellery-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-8516-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरों ने ट्रक और घर को बनाया निशाना, नकदी और जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरों ने ट्रक और घर को बनाया निशाना, नकदी और जेवर चुराए
Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो अलग-अलग जगह से चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। जीटी रोड से चोर एक ट्रक के टूल बॉक्स से 1.40 लाख रुपये नकदी चुराकर भाग गए। वहीं शाहाबाद में वार्ड-13 के सुभाष नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। यहां चोर एक डायमंड का हार, ढाई किलो चांदी और करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मनोज सैनी निवासी थोई जिला सीकर राजस्थान ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी करता है। सुबह वह अपने ट्रक को जीटी रोड पर झिरबड़ी गांव के पास लिंक रोड पर साइड में खड़ा कर अपनी सीट पर आराम कर रहा था। उसका सहयोगी रमेश कुमार चाय लेने के लिए गया था। इसी दौरान वह सीट पर सो गया और चोर ट्रक के टूल बाॅक्स से 1.40 लाख रुपये चोरी कर ले गए।
उधर, शाहाबाद के धर्मेंद्र गाबा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर को बंद कर दिवाली पूजा के लिए अपने पैतृक गांव गया था। लौटा तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर से डायमंड का हार, ढाई किलो चांदी और करीब 40 हजार रुपये चुरा ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।