फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole nine tolas of gold, 300 grams of silver and cash from the house by turning the cooler on the side

कूलर को साइड में कर चोरों ने मकान से चुराया नौ तोले सोना, 300 ग्राम चांदी और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole nine tolas of gold, 300 grams of silver and cash from the house by turning the cooler on the side
कुरुक्षेत्र। चोरों ने दिनदहाड़े एक बैंक के गनमैन के मकान को निशाना बनाया है। चोर मकान से नौ तोला सोने के जेवर, 300 ग्राम चांदी व 15 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोर गली की तरफ खिड़की पर लगे कूलर को साइड में करके खिड़की से मकान में घुसे थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद के बराड़ा रोड वासी जितेंद्र सिंह ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरियाणा ग्रामीण बैंक में गनमैन के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी बेटे के साथ निजी काम से पिहोवा गई हुई थी। वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। सुबह साढ़े नौ बजे उसकी बेटी घर का ताला लगा कर आइलेट्स कोचिंग सेंटर पर चली गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी बेटी घर लौटी तो उसने देखा कि गली की तरफ खिड़की पर लगा कूलर थोड़ा साइड में हटाया गया था। खिड़की में ग्रिल नहीं लगी हुई है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जो हाथ लगते ही खुल गया। घर के अंदर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर में रखे गहनों वाला थैला लोहे की पेटी से निकाल कर खाली बाहर बरामदे में पड़ा हुआ था। जिस कमरे में गहने थे उसमें ताला लगा हुआ था, मगर चोर साइड में लगी खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे थे। चोर मकान से नौ तोला सोने के जेवर, 300 ग्राम चांदी के जेवर व 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed