{"_id":"69ebd6ed03f5b4c59b0f4a96","slug":"thieves-stole-gold-cash-cylinder-and-lcd-from-an-empty-house-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153822-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सूने घर से चोर सोना, नकदी, सिलिंडर और एलसीडी चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सूने घर से चोर सोना, नकदी, सिलिंडर और एलसीडी चुरा ले गए
विज्ञापन
शाहाबाद। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घर से सामान लेकर जाता व्यक्ति । वायरल वीडियो से
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। गौरी शंकर मंदिर के पीछे वाली गली में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर वहां से दो तोले सोना, करीब 25 हजार रुपये की नकदी, एलसीडी और रसोई गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। घर के मुखिया विजय कुमार रेहड़ी लगाकर और बर्फ के गोले बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं।
विजय कुमार ने बताया कि रोज की तरह वह रात करीब 9:30 बजे प्रताप मंडी के पास अपनी रेहड़ी पर मौजूद थे। उनकी पत्नी घर को ताला लगाकर कुछ जरूरी सामान देने के लिए उनके पास आयी हुई थी। इसी बीच चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया और गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बेड के सामान को पूरी तरह उथल-पुथल कर दिया और कीमती सामान समेट कर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही शहरी चौकी प्रभारी हरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले में तेजी से काम कर रही है और उम्मीद है कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
चोरी की गई एलसीडी गोगामेड़ी मंदिर के पास पड़ी मिली, जिसे देख किसी ने पीड़ित परिवार तक पहुंचाया। वहीं विदेश में रह रहे अतुल बत्तरा ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहयोग भेजा। इसके बाद पीड़ित परिवार नया सिलिंडर ले सका और घर में खाना बना।