फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves broke the locks of the house and took away jewelery and cash worth lakhs

Kurukshetra News: घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of the house and took away jewelery and cash worth lakhs
इस्माईलाबाद। झांसा गांव में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवर चुरा लिए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झांसा गांव निवासी मंगतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्रेड व डबलरोटी बेचने का काम करता है। 19 जुलाई को सुबह कमरों व गेट आदि का ताला लगाकर ब्रेड व डबल रोटी बेचने चला गया। जब वह दोपहर को वापस आया तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर लोहे की अलमारी भी टूटी मिली। सारा सामान बिखरा मिला। चोर लोहे की अलमारी में रखे एक लाख 90 हजार रुपये, एक तोले सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल व 10 के करीब चांदी के सिक्के चुराकर ले गए हैं। उसने अपने तौर पर भी चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed